नई दिल्ली। इंटर पास करने के बाद अधिकतर छात्र सोचते हैं कि आगे की पढाई कैसे और कहां करें। कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि शायद अब हमें नौकरी करनी चाहिए। जी हां जो छात्र ये सोचते हैं उनके लिए ये खबर किसी खुसखबरी से कम नहीं है।
इंटर पास छात्रों को नौकरी पाने का सुनहरा मौका
साथ ही साथ रोजगार की चाहत रखने वालों के लिए एयर इंडिया में नौकरी करने का एक अच्छा अवसर है। बता दें कि एयर इंडिया ने ट्रेनी केबिन क्रू पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
पद का नाम:
ट्रेनी केबिन क्रू
पद की संख्या:
300
योग्यता:
मान्यता प्राप्त संस्थान व बोर्ड से 12वीं पास
उम्र सीमा:
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को ग्रुप डायनेमिक्स और पर्सनैलिटी असेसमेंट टेस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा। उसके बाद उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
वेतन:
15000 रुपये
अंतिम तारीख:
अगर आप इसके लिए इच्छुक हैं तो इसके आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर है। इससे जुडी और भी जानकारी पाने के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- www।airindia।in

0 टिप्पणियाँ