J&K: पाक की दरिंदगी, एक जवान को मार उसके शव के शाथ की बर्बरता



पाकिस्तान की नापाक हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं. शुक्रवार रात कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों ने LOC पार कर एक भारतीय जवान की हत्या कर दी और उसके शव के साथ बर्बता की. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की कवर फायर में ये आतंकी सीमा इस पार आ सके.
नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया. आतंकवादियों ने जवान के शव को विकृत कर दिया और फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए. प्रवक्ता, भारतीय सेना
प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठनों में बर्बरता की कितनी पैठ है.
उन्होंने कहा कि घटना का उचित जवाब दिया जाएगा.

सीजफायर का उल्लंघन जारी

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामले में पाक ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ सेक्टर, हीरानगर और आरएस पुरा के अब्दुलियान इलाके में फायरिंग की है. वहीं पुलवामा जिले में गोलीबारी की वजह से एक नागरिक की बुरी तरह से घायल होने के कारण मौत हो गई.
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जम्मू कश्मीर में तकरीबन हर दिन सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है. पाकिस्तान भारी गोलीबारी कर रहा है और कई इलाकों में मोर्टार भी दागे गए. आलम ये है कि लोगों तो जख्मी हो ही रहे हैं, गोलाबारी की वजह से वहां के घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है. बार्डर से लगे गांवों में लोग पलायन करने को मजबूर हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ