पटना। सीएम नीतीश कुमार ने पटना में बिहार की जनता से ये वादा किया है कि अगले साल दिसंबर तक हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी। दरअसल नीतीश पटना में ऊर्जा पार्क का उद्घाटन करते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान ये सीएम ने ये दावा किया। हर एक घर में बिजली को लेकर विभाग की ओर से तेज रफ्तार से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि बिहार के हर गांव में बिजली पहुंच जाए। फिलहाल बिजली पहुंचाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 39073 राजस्व गांव हैं। जिसमें से 37000 गांव का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। बाकी गांव के विद्युतीकरण का काम भी अगले साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने 20 नवंबर से पहले हर हालत में घर-घर बिजली पहुंचाने का सर्वे पूरा करने का निर्देश विभाग को देते हुए कहा कि वो महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने से पहले इस पर काम शुरू करना चाहते हैं।

0 टिप्पणियाँ