शहर के 2909 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

Image result for Education logo
 वर्ष 2015 और 2016 के मेधावियों को होना है वितरण
लखनऊ। कार्यालय संवाददाता
राजधानी के 2909 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा। ये वर्ष 2015 और 2016 के मेधावी हैं।
वर्ष 2015 में जहां 1438 मेधावियों को लैपटॉप दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2016 के 1471 मेधावी लैपटॉप पाने में सफल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण मेधावियों की सूची संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचायार्यों को भेजकर सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों को जो सूची भेजी गई है वह चयनित सूची नहीं है। विद्यालयों से जो सूचना आएगी, उस आधार पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद जातिवार, चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सूची की जांच करने के बाद इसकी सूचना हार्डकॉपी एवं साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाए।
(बॉक्स)
वर्ष 2015 के लिए लैपटॉप वितरण का लक्ष्य
हाईस्कूल इंटर
यूपी बोर्ड के मेधावी- 449 486
संस्कृत बोर्ड- 35 37
मदरसा- 35 37
सीबीएसई- 129 140
आईएससी- 43 47
वर्ष 2016 के लिए लैपटॉप वितरण का लक्ष्य
हाईस्कूल इंटर
यूपी बोर्ड के मेधावी-475 740
संस्कृत बोर्ड- 37 37
सीबीएसई- 137 139
आईएससी- 45 46

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ