पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमले की खबर है. पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, सोमवार देर रात हुए इस हमले में 60 कैडेट्स की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए हैं. ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि 2 आतंकियों ने खुद को बम से उड़ा लिया. घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां 3 की हालत नाजुक है.
600 कैडेट्स को बनाया था बंधक
हमले को लेकर इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने स्टेटमेंट रिलीज किया है. इसके मुताबिक, क्वेटा के सरियब रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रात करीब 11:30 बजे 5 से 6 आतंकी हथियार लेकर घुसे. उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. हमले के दौरान ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में करीब 600 कैडेट मौजूद थे, जिन्हें बंधक बना लिया गया. तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पाक सैनिकों ने ट्रेनिंग सेंटर से 200 कैडेट्स को सुरक्षित बचा लिया है. हमले में पाक सेना के कैप्टन समेत 100 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हुए हैं
.

0 टिप्पणियाँ