अक्षय कुमार ने शहीद सैनिक के परिवार को दिए 9 लाख रुपए



बॉलीवुड के कुछ नामों ने हाल ही में देशभक्ति को लेकर अपनी नई पहचान कायम की है। जहां उरी हमले के बाद कई सेलेब्रिटी खुलकर बोले, कुछ ऐसे थे जिनके काम शब्दों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण और तारीफ के काबिल थे। अक्षय कुमार ने कई ऐसे काम किए हैं कि देश के प्रति उनके प्यार और कर्तव्य को पूरा करने की इच्छा साफ जाहिर हुई है।

अक्षय कुमार ने एक बार फिर एक शहीद सैनिक के परिवार की बड़ी आर्थिक मदद की है। बीएसएफ जवान गुरनाम की जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से हुई घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान जान चली गई थी। उनकी उम्र सिर्फ 26-साल थी। अक्षय ने इस सैनिक के दुख में डूबे परिवार की 9 लाख रुपए से आर्थिक मदद की है।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने सैनिकों की मदद की है। इससे पहले भी अक्षय 80 लाख रुपए अगस्त में सैनिकों की भलाई के लिए दान कर चुके हैं। अक्षय के पिता ने आर्मी में अपनी सेवाएं दी हैं और शायद यही वजह है कि अक्षय सैनिकों की मदद के हमेशा आगे आते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ