स्वच्छता संदेश लेकर पूरे सजधज के साथ चलेगी मेट्रो



नई दिल्ली (ब्यूरो)। दीपावली पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के मकसद से दिल्ली मेट्रो ने एक नई पहल की है। दीपावली के मौके पर यात्रियों को स्वच्छता का महत्व बताने और स्वच्छ एवं हरे भरे पर्यावरण के प्रति जागरूक के लिए एक स्पेशल सजी धजी स्वच्छता का संदेश लिखकर मेट्रो चलेगी।
दिल्ली मेट्रो ने स्वच्छता का संदेश फैलाने और हरा भरा एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक करने के अपने प्रयास किया है। दीपावली के मौके पर एक विशेष मेट्रो लाइन छह के आइटीओ से एस्कोटर्स मुजेसर के बीच चलेगी। मेट्रो कोच के बाहरी हिस्से पर दीपावली की शुभकामनाएं, स्वच्छता का संदेश का स्लोगन भी लिखा है। स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए कोच के बाहरी हिस्सा को कलरफूल प्रकृति का चित्रण किया गया है।
डीएमआरसी द्वारा 3 से 7 नवम्बर तक स्वच्छ मेट्रो कैम्पेन ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में चयनित संदेशों को लिखा गया है। अपने बच्चों को स्वच्छ और हरा भरा भविष्य प्रदान क रने की भी अपील की है। इसके अलावा दीपावली पर पटाखे न छोडऩे की भी अपील की है। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व के संदेश को फैलाने और लोगों को जागरूक करना ही मकसद है।
दीपावली पर रात दस बजे तक परिचालन
30 अक्तूबर दीपावली को रात दस बजे तक ही मेट्रो का परिचालन होगा। इस दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर यह व्यवस्था लागू होगी। जबकि 31 अक्तूबर को आम दिनों की तरह एयरपोर्ट लाइन पर सुबह पौने पांच बजे और बाकि अन्य लाइनों पर सुबह छह बजे से मेट्रो चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ