हैवानियत पर उतरा पाकिस्तान, जवान के शव के साथ की बर्बरता




श्रीनगर। उरी में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह आए दिन आतंकियों के जरिए से सेना पर हमला करवा रहा है। वहीं आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया।

माछिल सेक्टर पर आतंकियों ने सेना पर किया हमला

माछिल सेक्टर में सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे सेना के गश्ती दल पर शुक्रवार शाम आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। आतंकियों ने शहीद जवान मनजीत के शव के साथ बर्बरता की।
आतंकियों ने आचानक किया हमला
कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सेना की एक टुकड़ी गश्त लगा रही थी। भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में बैठे कुछ आतंकी घात लगाए बैठे थे। 28 अक्टूबर की शाम उन आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर अचानक हमला कर दिया।
सेना के शव के साथ की बर्बरता
आतंकियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उन्होने शहीद मनजीत के शव के साथ बर्बरता की और उसे क्षत विक्षत कर वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भाग गए। हालांकि इस दौरान एक आतंकवादी को भी सेना ने मार गिराया।
पाक सेना आतंकियों की कर रही थी मदद
सेना ने आतंकियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में सेना के जवान मनजीत शहीद हो गए। भारतीय सेना के मुताबिक, हमले के वक्त पाकिस्तानी सेना आतंकियों को कवर फायरिंग दे रही थी। इसी फायरिंग का फायदा उठाकर आतंकी शहीद मनजीत के शव तक पहुंचने में कामयाब हो गए।
12 चौकियों पर अंधाधुंध की फायरिंग
माछिल में शहीद जवान के साथ बर्बरता के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सेना की 12 चौकियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। सेना की तरफ से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता की घटना पर सेना ने कहा है कि इसका बदला लिया जाएगा।
सीमा पर रेड अलर्ट
इस घटना के बाद से भारत पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बदला लेने की फ़िराक में है। वहीं भारतीय सेना पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ