केरोसिन डालकर युवक को जिन्दा जलाया जिला अस्पताल में मौत




बैतूल,आमला,पलपल इंडिया ब्यूरो. एक आनर किलिंग का सनसनी खेज मामला सामने आया है यहां एक यूवक की  पहले बेरहमी तो पिटाई की और फिर उसपर केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया गया यह सनसनी खेज वारदात आमला थाना क्षेत्र के अम्बाड़ा गांव की है मृतक कमलेश के परिजनो के मुताबिक बीती देर रात गाव के ही १०-१२ लोगो ने शौच के लिए गए कमलेश को पहले तो अगवा किया फिर गांव के किनारे पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की यहां तक की आरोपियों ने उसका गुप्तांग तोड़ दिया .
इस पर भी उनका दिल नहीं भरा तो मृतक को एक ट्रेक्टर से बाँध कर उसपर केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया गया बताया जा रहा  की मृतक का चचेरा भाई गाव की ही एक स्वजातीय परिवार की लड़की से प्रेम सम्बन्ध के बाद कही लेकर चला गया था यह रंजीस तभी से शुरू हुई थी इस बीच लड़की तो वापस आ गई थी लेकिन रंजीस बढ़ते जा रही थी और देर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों खिलाफ हत्त्या का  मामला दर्ज करे उनकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ