सऊदी सेना ने शुक्रवार को बताया कि मिसाइल को मक्का से 65 किलोमीटर दूर बीच मार्ग में ही रोक दिया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। मिसाइल से कोई नुकसान नहीं हुआ और जिस जगह से यह हमला किया गया, उस जगह को तत्काल निशाना बनाया गया। हौती मीडिया के मुताबिक हौती विद्रोहियों ने गुरुवार रात जेद्दाह हवाईअड्डे को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी।
सऊदी अरब की अगुआई में अरब गठबंधन मार्च 2015 से यमन में शिया विद्रोहियों से संघर्ष कर रहा है। इन विद्रोहियों को हौती के नाम से जाना जाता है। ऐसी जानकारी है कि उनके पास सोवियत युग की स्कड मिसाइलें और स्थानीय तौर पर डिजाइन किए गए हथियारों का भंडार है।

0 टिप्पणियाँ