विन डीज़ल ने खुलेआम दीपिका से प्यार का किया ऐलान, रनवीर होंगे परेशान

हम आपको दीपिका पादुकोण के बारे में एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिससे आपके ही नहीं बल्कि रनवीर सिंह के भी होश उड़ जाएंगे जिनके साथ दीपिका के अफेयर के चर्चे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल के साथ काम कर रही हैं पर शायद खुद वो भी नहीं जानतीं कि विन डीज़ल उनके प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुके हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में विन डीज़ल ने जो कहा है उससे तो यही ज़ाहिर होता है। दीपिका के साथ अपनी केमेस्ट्री और रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए विन डीज़ल ने कहा, "मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं और हमारे बीच काफी नेचुरल केमेस्ट्री है। उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत और यादगार है।  जब वो पहली पार फिल्म के लिए टेस्ट देने आईं तो सभी को हमारे बीच की केमेस्ट्री बेहद पसंद आई। मैं दीपिका के लिए अपने प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आप खुद देखेंगे कि हम दोनो के फिल्म में जो साथ में सीन हैं वो कितने खूबसूरत हैं। दीपिका मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं।" विन डीज़ल यहीं नहीं रुके और दीपिका की तारीफों के कसीदे पढते हुए उन्होंने आगे कहा कि वो फिल्म में दीपिका के साथ काम करके खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं क्यूंकि पूरी दुनिया को भारत से दीपिका के रूप में एक ग्लोबल सुपरस्टार मिलने वाली है। अब विन डीज़ल ने तो अपने मन की बात बता दी लेकिन इस पर रनवीर का क्या रिएक्शन होगा, ये ज़रा देखने लायक होगा। तो चलिए इंतज़ार कर लेते हैं। वैसे आपको बता दें कि 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' अगले साल 20 जनवरी को रिलीज़ होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ