पाकिस्तान को उसी की भाषा में फायरिंग का जवाब, BSF के पलटवार में एक PAK रेंजर ढेर, कई चेकपोस्ट तबाह



पीओके में घुसकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन तेज कर दिया है. गुरुवार शाम से ही एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है. तंगधार, अखनूर, मेंढर में भारी गोलाबारी हो रही है.  पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है. एलओसी के काफी करीब से पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे.
जवाबी कार्रवाई में PAK को भारी नुकसान
बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सीमा में भारी नुकसान हुआ है. कठुआ में बीएसएफ ने सीमा पार जवाबी कार्रवाई की है. बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तान की सीमा के अंदर नारोवाल के शकरगढ़ में कई गांवों में आग लग गई है और अफरातफरी की स्थिति है. पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के कई टावर तबाह हो गए हैं. बीएसएफ की कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए हैं. घायल पाक रेंजर्स को ले जाने के लिए पाकिस्तानी इलाकों में कई एंबुलेंस लाए गए हैं.
PAK सेना की मदद से आतंकी हमला
अखनूर में सेना के पोस्ट पर आतंकी हुआ है. इसमें पांच जवान घायल हुए हैं. इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ माना जा रहा है. केरी, मेंढर और पुछ में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है. बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी हरकत का जवाब दे रहे हैं. सेना की तमाम टुकड़ियां भी मुस्तैद हो गई है.
पाकिस्तान की ओर से ये कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जा रही है. पाकिस्तानी सेना के जवान एलओसी के बहुत करीब आकर गोलीबारी कर रहे हैं. तंगधार में सेना के पोस्ट पर आतंकी हमला हुआ. इसके पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ माना जा रहा है. तंगधार में पाकिस्तान की ओर से हुआ फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल हो गया. पल्लनवालां और चन्नी में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से फायरिंग की जा रही है.
 भारतीय सेना मुस्तैद
पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी फायरिंग के बीच भारतीय सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. पाकिस्तानी सेना सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की कोशिश कर सकती है इसके मद्देनजर सेना की तमाम टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.
सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री, NSA को जानकारी
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने एनएसए अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पाकिस्तान की ओर से हो रही कार्रवाई की जानकारी दी है.
राजनाथ सिंह ने कहा- दें मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की ओर से तंगधार और अखनूर में हो रही भारी फायरिंग के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के डीजी से बात की और फायरिंग का जवाब देने का निर्देश दिया. गृह मंत्री ने कहा कि बीएसएफ के जवान पहले फायरिंग न करें लेकिन पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. बीएसएफ की जवान पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं
.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ