हाल ही में व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए वीडियो कॉलिंग फीचर जारी किया है. हालांकि फिलहाल यह बीटा वर्जन में है फिर भी आप इसे यूज कर सकते हैं. अब भारतीय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप हाइक ने भी अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग का फीचर लॉन्च कर दिया है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से हाइक का वीडियो कॉलिंग का फीचर लिमिटेड यूजर्स को बीटा वर्जन के जरिए दिया जाता रहा है. इसमें लगभग 1000 यूजर्स शामिल रहे. अब कंपनी ने तमाम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाइक वीडियो कॉलिंग फीचर का अपडेट जारी करने का ऐलान किया है.
हाइक के इंजीनियर्स का कहना है कि ऐप में दिया गया वीडियो कॉलिंग फीचर काफी सिंपल और हाई क्वॉलिटी है. सिर्फ एक टैप के जरिए आप दोस्तों से वीडियो चैट कर सकते हैं
.
.

0 टिप्पणियाँ