LIVE: सिमी के 8 खूंखार आतंकी फरार, देशभर में हाई अलर्ट


भोपाल(31 अक्टूबर): स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 8 आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से फरार हो गए हैं। आतंकियों ने एक गार्ड का गला रेता और चादरों की रस्सी बनाकर दीवार फांद गए।
मामले में अब तक क्या हुआ...
- मध्य प्रदेश सरकार ने मानी गलती, 5 अफसर सस्पेंड
- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, ''जेल प्रबंधन की गलती के वजह से ऐसा हुआ। पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।''
- एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ''घटना की सूचना हमें 4.30 बजे मिली। केंद्र और आसपास के राज्यों को अलर्ट किया गया है।''
- ''कहीं किसी की मिलीभगत है या लापरवाही है, इसकी जांच हो रही है। फिलहाल, फोकस आतंकियों को पकड़ने पर है।''
- ''सीएम और एडमिनिस्ट्रेशन मामले पर नजर रखे हुए हैं।''
- इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- जेल डीजी संजय चौधरी ने न्यूज 24 को बताया कि सिमी आतंकियों ने चादर की रस्सी बनाई। एक जेल प्रहरी के हाथ पैर बांध दिए। एक की हत्या की।और फरार हो गए। गृह सचिव की अगुवाई में दो दिन में जांच रिपोर्ट देनी होगी। जेल सुपरीटेंडेंट और अन्य तीन सस्पेंड।
- आतंकी ट्रेंड थे। लागातर इनपुट आ रहे थे कि सिमी आतंकी जेल से भागने की फिराक में है। आतंकियों को केरल के ट्रेनिंग कैंप में सिखाया गया था कि एजेंसी को कैसे चकमा देना है और जेल से भागने में क्या तैयारी करना है।
- आतंकियों से मुलाकात करने वालों की तलाश जारी है। नाकेबंदी कर प्लेटफॉर्म, बस स्टेंड और वाहनों की तलाशी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ