LoC पर रातभर फायरिंग, भारतीय तारबंदी के करीब तक पहुंचे पाकिस्तनी कमांडो



जम्मू. पाकिस्तान की ओर से बीती रात जम्मू कश्मीर बॉर्डर की कई चौकियों पर भारी गोलीबारी की गई. रात करीब नौ बजे अचानक तंगधार, अखनूर, मेंढर में ये गोलीबारी शुरू हुई जो रातभर चलती रही. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना कई कमांडो लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करके भारतीय तारबंदी के करीब तक आ गये.
बीएसएफ ने दोगुने ताकत से इसका जवाब दिया है. सूचना के मुताबिक जबावी कार्रवाई में पाकिस्तानीं रेंजर्स के 7-8 जवानों की जानें गईं हैं. पाक सीमा में एंबुलेश सर्विस की आवाजाही देखी गई है. कई पाकिस्तानी चौकियों को भारी नुकसान हुआ है.
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कई पाकिस्तानी चौकियां और गांवों को भारी नुकसान हुआ है. हमारी ओर से किसी भी बीएसएफ जवान या गावों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है. अधिकारी ने बताया कि पिछली रात से ही पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की रही है. रजौरी में हमारी कई चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है. बीएसएफ के जवान पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं.
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. स्थानीय लोगों में दहशत है. नवसेरा सेक्टर पर भी पाक की ओर से गोलीबारी की जा रही है. इस बीच एलओसी और अन्य सीमा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्थानीय लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ