भाई समेत बर्खास्त मंत्रियों की वापसी कराएंगे मुलायम, थोड़ी देर में PC में करेंगे बड़ा ऐलान

नई दिल्ली (टीम डिजिटल): समाजवादी पार्टी में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ में बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद से सुलह की कोशिश जारी रही, लेकिन सुलह का रास्ता नहीं निकल पाया. खबर है कि अखिलेश के मंत्रिमंडल में सभी बर्खास्त मंत्रियों की वापसी होगी।

इस बीच मुलायम सिंह यादव से उनके घर जाकर अख‍िलेश और श‍िवपाल यादव ने मुलाकात की।मुलायम और अख‍िलेश दोपहर ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें परिवार में सुलह का ऐलान किए जाने की उम्मीद है।

वहीं,रामगोपाल यादव ने एक बार फिर अपने भाई मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है।

हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने जो कहा वो नासमझी है। मुलायम ने कहा था कि अमर ने उनको बचाया है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अब वह कभी भी नेता जी से नहीं मिलेंगे।मैं अब हर तरह के व्हिप से बाहर हूं और जो मन में आएगा वहीं करूंगा।मैंने पार्टी छोड़ी नहीं है, तो राज्यसभा की सदस्यता का क्यों त्याग करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ