नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से सम्बन्धित फाइल मांगी है। आयोग ने कहा है पीएमओ को यह भी निर्देश दिया है कि वो फाइल का आंकलन करें कि रिकॉर्ड में क्या कोई सुरक्षा चिंताएं हैं जिसके आधार सूचना देने से मना किया जा सकता है। इससे पहले कार्यालय ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का ब्यौरा सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक करने से मना कर दिया था।
पीएमओ को दिए ये निर्देश
मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्ण माथुर ने कहा, ‘आयोग ने पाया कि फाइलों पर गौर किए बिना वह यह तय नहीं कर सकता कि मांगी गई सूचना में सुरक्षा संबंधित सूचना है या नहीं।’ आयोग ने मंत्रालय को यह निर्देश दिया कि वह एक ऐसी प्रतिनिधि फाइल उसके समक्ष पेश करे। इस मामले में पर्याप्त जनहित शामिल है क्योंकि एयर इंडिया को दी जा रही पुनरुद्धार राशि, जो करोड़ों रुपए बताई जाती है, करदाताओं की राशि है।
पीएमओ ने किया था सूचना देने से इंकार
गौरतलब है कि कोमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पूर्ववर्तियों की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। इस पर विदेश मंत्रालय ने आरटीआई कानून के सुरक्षा एवं वैयक्तिक सुरक्षा के प्रावधानों का हवाला देते हुए सूचनाएं देने से इंकार कर दिया था। मुख्य सूचना आयुक्त राधाकृष्ण माथुर ने पीएमओ को निर्देश दिया है कि फाइलों पर गौर कर यह आकलन किया जाए कि क्या इन रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने में सुरक्षा का खतरा तो नहीं हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ