बॉर्डर पर नहीं थम रही फायरिंग, महिला की मौत, 3 गांववाले भी घायल



जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग लगातार जारी है। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर के रामगढ़ में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है। आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया में पांच बीएसएफ पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है। फायरिंग करीब सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। भारत की तरफ से भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। इस फायरिंग में पिंडी गांव में गोले गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
वहीं, राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भी सुबह से पाकिस्तान गोलीबारी में जुटा है। पिछले 24 घंटे में हुए सीजफायर उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि 4 जवान घायल हैं। इस फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो चुकी है जबकि 3 लोग घायल हैं। सोमवार को फायरिंग में 4 जवान घायल हुए थे जबकि एक के शहीद होने की खबर आई थी।
जम्मू कश्मीर के बंदीपोरा के अजर जिले में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक मकान में आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाब में सुरक्षाकर्मी भी फायरिंग कर रहे हैं। मकान में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ