इस पत्थर को काटने से निकलता है खून



दुनियाभर में कई प्रकार के पत्थर पाए जाते हैं,लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्थर के टुकड़े करने पर या उन्हें काटने पर उनमें से खून बाहर निकलता हो। इन पत्थरों से ना केवल खून निकलता है बल्कि इनका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है। लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। चिली और पेरू के समुद्री तलों में इस तरह के पत्थर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इन पत्थरों को जैसे ही तोड़ा जाता है इनमें से खून बहने लगता है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है। ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना ही पसंद करते हैं। जानकारी के मुताबिक आप जानकर हैरान होंगे वास्तव में यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव दिखता बिल्कुल पत्थर की तरह है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ