मैं समाजवादी पार्टी का सदस्य हूं, मैं समाजवादी पार्टी का संस्थापक सदस्य हूं... कुछ ऐसी ही बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं.
अपने भाई शिवपाल यादव पर भड़ास निकालते हुए रामगोपाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे पर जमकर मनमानी हो रही है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से कई नेताओं को असंवैधानिक तरीके से निकाला गया.
अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर रामगोपाल रो पड़े. उन्होंने कहा कि मुझे बेहद तकलीफ हुई है जब मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि मुझे कभी भी मंत्री नहीं बनना और न ही मैं ऐसा कुछ चाहता हूं. रामगोपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के चेहरे पर लड़ा जाए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ये घोषित करें. पार्टी का कोई नुकसान नहीं हुआ है
.
.

0 टिप्पणियाँ