सेना भर्ती की दौड़ पूरी, छह दिन में दौड़े 27341 अभ्यर्थी और सफल रहे 2963
डिफेंस एकेडमियों पर भी नजर
जिलास्टेडियम में चार नवंबर से शुरू हुई सेना भर्ती की दौड़ बुधवार को पूरी हो गई। छह दिन चली दौड़ में 27341 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 2963 को सफलता मिली। 13 नवंबर तक सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज और मेडिकल जांच की जाएगी। 27 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। दौड़ के अंतिम दिन श्रीमाधाेपुर तहसील के 4666 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई इनमें से 422 पास हुए।
सुबह चार बजे श्रीमाधोपुर तहसील के अभ्यर्थियों को स्टेडियम में एंट्री दी गई। इसके बाद अलग-अलग बैच बनाकर दौड़ शुरू कराई। सुबह साढ़े आठ बजे तक दौड़ पूरी हुई। कई अभ्यर्थी दौड़ के दौरान गश खाकर ट्रैक पर गिर पड़े। स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। दौड़ पूरी होने बाद सफल अभ्यर्थियों का लंबीकूद, बीम और सीने का नाप किया गया। 13 नवंबर तक चलने वाली चयन प्रक्रिया में दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होगी और शैक्षणिक दस्तावेज जांचे जाएंगे। 27 नवंबर को लिखित परीक्षा ली जाएगी। भर्ती निदेशक विक्रमसिंह पठानिया ने बताया कि दौड़ और फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दलाल बरगलाने की कोशिश कर सकते हैं। अभ्यर्थी दलालों के झांसे में नहीं आए।
सीकर. जिला खेल स्टेडियम में सेना भर्ती में दौड़ में असफल युवक मैदान में ही गिर गए तथा समय के बाद पहुंचने वाले युवकों को रोकता जवान।
भर्ती के दौरान दलाल सक्रिय होने की आशंका को लेकर आर्मी की खुफिया विंग विशेष रूप से नजर रखे हुए है। कई स्थानों पर विंग ने सादा वर्दी में जवान तैनात किए है। जिले में संचालित डिफेंस एकेडमियों पर भी नजर रखी जा रही है।
रींगस. सेना भर्ती में शरीक होकर आए युवकों ने बुधवार को सिटी बस स्टैंड पर पहुंचकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को सिटी बस स्टैंड से खदड़ते हुए भैरूंजी मोड़ ले जाकर बसों में ओवरलोड बैठाकर रवाना किया। सीकर भर्ती में शरीक होकर आए सैकड़ों युवा सिटी बस स्टैंड पर पहुंच गए, वहां वाहनों को रोककर हो हल्ला करने लगे। इससे व्यापारी भी दहशत में गए। व्यापारियों ने थाने में सूचना दी। एएसआई रामवतार ने मय जाप्ते के पहुंचकर युवकों को खदड़ते हुए भैरूंजी मोड़ ले गए। वहां बसों को रोका तथा उन्हें बैठाकर रवाना किया। इसके बाद क्षेत्र में शांति हुई।

0 टिप्पणियाँ