दो शरीर एक सिर.. जानिए कहां जन्मा ये बच्चे



जब तक वो गर्भ में थे मां को लगता था कि वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है लेकिन जब वो इस दुनिया में आए तो सब हैरान रह गए.

इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरत में पड़ सकते हैं या हो सकता है कि आप इन्हें देख भी न सकें. दो शरीर और एक सिर के साथ जन्मे ये बच्चे कुछ मिनट तक ही जीवित रहे लेकिन मेडिकल साइंस के लिए ऐसी डिलीवरी अब भी एक चुनौती बनी हुई है. 
ये मामला गुजरात के राजकोट का है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में बीते शुक्रवार जन्मे इन बच्चों की मां को अब भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि उसके बच्चे अब जीवित नहीं हैं.
अस्पताल के गाइनोकोलॉजी वॉर्ड में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कीर्तन व्यास ने ही ऑपरेशन से ये डिलीवरी करवाई थी. व्यास का कहना है कि उन्हें पहले से ही पता था कि बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाएंगे
.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ