तीसरी बार रामगोपाल सपा से बाहर, अखिलेश खेमे ने किया पार्टी दफ्तर पर कब्जा

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में आज अखिलेश का राष्ट्रीय अधिवेशन

यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के बाद सत्ताधारी समाजवादी कुनबे में घमासान अब भी जारी है. लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क मेें समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय अधिवेशन में रामगोपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को पार्टी का मार्गदर्शक और उनकी जगह अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया. इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद तथा अमर सिंह को पार्टी से हटाने का भी प्रस्ताव भी पार्टी कार्यकर्ताओं के ध्वनि मत से पास किया.
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर अखिलेश खेमे का कब्जा
वहीं अखिलेश खेमे द्वारा बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचकर उसपर कब्जा कर लिया है. रविवार को लखनऊ में अधिवेशन के दौरान रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पार्टी कार्यालय के बाहर संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है.
मुलायम ने भी बुलाया अधिवेशन
रामगोपाल की इस घोषणा के बाद मुलायम सिंह यादव ने रविवार के अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें लिए फैसले को रद्द कर दिया. मुलायम ने अब लखनऊ के उसी जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 जनवरी को पार्टी अधिवेशन बुलाया है. इसके साथ ही उन्होंने रामगोपाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही अधिवेशन में शामिल होने पर पार्टी महासचिव और राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल और सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा को पार्टी से निकाल दिया है.
उन्होंने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें अपमानित कर बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं और उन्हीं लोगों ने आज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था. मुलायम अब इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार दिख रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अखिलेश यादव की रविवार को हुई सभा को असंवैधानिक थी. हालांकि इससे पहले दो बार रामगोपाल यादव को पार्टी ने निष्कासन का फरमान सुनाया गया था, जिसे कुछ घंटे में ही रद्द कर दिया गया था. 

इस बीच शिवपाल यादव फिर से मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे हैं. उन्होंने इससे पहले सुबह भी मुलायम से मुलाकात की थी और सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. वहीं अमर सिंह भी लंदन से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और खबर है कि वह सोमवार को मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करेंगे.
इससे पहले रामगोपाल यादव'लोगों ने घर से टाइपराइटर लाकर मेरे खिलाफ चिट्ठियां लिखवाईं'
वहीं अखिलेश यादव ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'नेताजी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था और इन लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश करके न केवल पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सामने भी संकट पैदा किया. नेताजी के खिलाफ साजिश हो तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं ऐसे लोगों के खिलाफ बोलूं. लोगों ने अपने घर से टाइपराइटर लाकर मेरे खिलाफ चिट्ठियां छपवाईं.'
पार्टी अध्यक्ष बनकर नेताजी का और सम्मान करूंगा : अखिलेश
इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं नेताजी का जितना सम्मान पहले करता था, आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उससे कहीं ज्यादा सम्मान करूंगा. नेताजी का जो स्थान है, वह सबसे बड़ा है. मैं नेताजी का बेटा हूं और रहूंगा, यह रिश्ता कोई खत्म नहीं कर सकता. परिवार के लोगों को बचाने के लिए जो करना होगा, वह करूंगा.' ने सपा कार्यकर्ताओं के अधिवेशन में कहा, दो लोगों ने साजिश कर अखिलेश को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया. ये लोग नहीं चाहते थे कि अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें. इन लोगों ने नेताजी को गुमराह किया और नेताजी के नाम पर अनाप-शनाप फैसले लिए. इसके बाद रामगोपाल ने अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय और संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया और कहा कि जल्द ही निर्वाचन आयोग को इस बारे में सूचित किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ