मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि वो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी दिलाना चाहते हैं. ये बात उन्होने जबलपुर में नगर उदय अभियान के राज्यस्तरीय समापन पर रखे गए कार्यक्रम के दौरान कही.
दुराचार करने वालों के खिलाफ शिवराज लाएंगे कानून
शिवराज सिंह चौहान मंच पर से जनता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपराध और शराब पर लगाम लगाने की बात कही. नर्मदा किनारे शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान तो शिवराज सिंह चौहान पहले ही कर चुके थे लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान उन्होने एक बड़ी बात कही. उन्होने कहा कि हम एक कानून बना रहे हैं, जिसे भारत सरकार को भेजेंगे, जिसमें बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी का प्रावधान हो.

0 टिप्पणियाँ