जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में लोग सब्जियों की कमी से जूझ रहे हैं. एक किलो ताजा सब्जी पाने के लिए लोगों को कई घंटों तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है. जम्मू-कश्मीर का लद्दाख क्षेत्र पिछले 2 महीने से सड़क मार्ग से देश से कटा हुआ है.
सब्जी की खातिर लगती है लंबी-लंबी लाइन
जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख में इन दिनों लंबी-लंबी लाइन किसी मतदान और नगद निकासी के लिए नहीं बल्कि ताजा सब्जी हासिल करने के लग रही हैं. लेह-लद्दाख जाने वाली सभी सड़कें जबरदस्त बर्फबारी के बाद बंद पड़ी हैं. देश का यह इलाका पिछले दो महीनों से अलग-थलग पड़ा हुआ है. इस बीच यहां ताजा फल और सब्जियां पहुंच ही नहीं पा रहीं.

गांव के हाल और बुरे
इलाके में हवाई जहाज की मदद से कुछ सब्जी और फल पहुंच रहे हैं. स्थानीय बाजारों में ई उन सब्जियों को पाने के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं. घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद भी लोगों को एक किलो या कभी-कभी आधा किलो सब्जी ही मिल पाती है. गौर करने की बात यह है कि यह हाल यहां के शहरी क्षेत्र का है, ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह भी नसीब नहीं हो पा रही.

पीने को नहीं है पानी
लद्दाख और कारगिल में अभी भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल पा रही है. देश के इस इलाके में रात का तापमान -12 और दिन का तापमान -5 रिकॉर्ड किया गया है. इतनी ज्यादा ठंड होने से इलाके में पानी जम चुका है. लोग पीने के पानी की कमी से भी परेशान हैं. गौरतलब है कि इस साल लद्दाख और कारगिल क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हुई है. जिसके चलते ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है. मौसम की मार के चलते इलाके का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

0 टिप्पणियाँ