किस्सा कुर्सी का... जब CM नीतीश की सीट पर बैठ गए लालू!

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान लालू यादव

कहते हैं सियासत में कुर्सी का मोह खतरे से खाली नहीं होता. लालू जैसे मझे हुए सियासतदान से बेहतर ये बात भला कौन जानता है. इसके बावजूद रविवार की शाम उन्हें मंच पर फजीहत उठानी पड़ी.

जब अपनी सीट भूल गए लालू....
आरजेडी सुप्रीमो पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल ऑडिटोरियम में ब्रह्म कुमारी मिशन से जुड़े कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे. यहां उनके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बुलाया गया था. नीतीश से पहले मंच पर लालू पधारे और सीधे ही सीएम की कुर्सी पर विराजमान हो गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ