लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में आज बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने तबादला सूची जारी करने के बाद सभी को तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया है। तबादलों के क्रम में जिला जज के साथ एडीजे को भी विभिन्न जिलों में भेजा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने आज बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक गाजीपुर के जिला व सेशन जज गिरजेश कुमार पाण्डेय को गाजियाबाद का जिला सेशन जज बनाया गया है। गाजियाबाद के डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज नरेंद्र कुमार जौहरी को लखनऊ में तैनाती दी गई है।
गिरजेश कुमार पाण्डेय को जिला जज गाजियाबाद, नरेंद्र कुमार जौहरी चैयरमैन कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल को लखनऊ, चंद्र मौली शुक्ला को हरदोई व जयशील पाठक को जिला जज बस्ती के पद पर तैनाती मिली है। अनिल कुमार पुंडीर को इटावा, राजीव गोयल को जिला जज औरैया, हसनैन कुरैशी को महराजगंज, भोपाल सिंह को जिला जज ललितपुर, सुभाष चंद्र शर्मा को जिला जज एटा, ओमप्रकाश अग्रवाल को बुलंदशहर तथा अली जामिन को जिला जज मुजफ्फरनगर के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।
डॉ.गोकुलेश को लखीमपुर खीरी, राजबीर सिंह को बरेली, प्रदीप कुमार को जिजा जज कन्नौज, मुकेश प्रकाश को जिला जज गोरखपुर, नंदलाल को जिला जज मैनपुरी, उमेश कुमार शर्मा को अमरोहा व मोहम्मद असलम को जिला जज बहराइच के पद भर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: टीवी की नई दवा लांच, अब रोगियों को हर दिन खानी होगी गोलियां
प्रेमकला सिंह को जिला जज बांदा, भूपेंद्र सहाय को जिला जज शाहजहांपुर, दिलीप सिंह यादव को चंदौली, दिनेश कुमार तृतीय को जिला जज वाराणसी, आलोक सक्सेना को जिला जज मेरठ, चंद्रहास राम को जिला जज फैजाबाद व विनोद कुमार श्रीवास्तव चतुर्थ को एडीजे रायबरेली के पद पर नई तैनाती मिली है।
यह भी पढ़ें: बच्चे को कुचलने वाली मंत्री के काफिले की कार बरामद, चालक गिरफ्तार
अजय त्यागी को एडीजे जौनपुर, सुदीप कुमार बनर्जी को एडीजे बलिया, सैय्यद वैज मिंया को एडीजे कुशीनगर, अखिलेश तिवारी को एडीजे गाजीपुर, दिनेश कुमार सिंह द्वितीय को एडीजे पीलीभीत, अजय कुमार प्रथम को एडीजे सोनभद्र व चंद्रशेखर प्रसाद को एडीजे उरई जालौन के पद पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:छेड़खानी करने वाला प्रधानचार्य पहुंचा पीडि़त छात्रा के घर, परिजनों ने की धुनाई
तेज बहादुर सिंह को एडीजे बागपत, सुरेंद्रपाल सिंह को एडीजे कौशाम्बी, अरूण कुमार मिश्रा को एडीजे बलरामपुर, नीरज निगम को एडीजे फतेहपुर, रामायण शर्मा को एडीजे सीतापुर, आफताब आलम खान को एडीजे बाराबंकी, बच्चू सिंह को एडीजे हाथरस तथा प्रमोद कुमार शर्मा को एडीजे वाराणसी के पद पर भेजा गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के निर्देश के अनुसार कल तक सभी जजों को नए कार्य स्थल पर अपना-अपना पदभार ग्रहण करना है।

0 टिप्पणियाँ