शाहजहांपुर : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र स्थित राइस मिल पर शनिवार देर शाम लखनऊ से आई विजलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने चिप लगाकर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी। देर रात तक विजलेंस टीम स्थानीय बिजली अधिकारियों के साथ कानूनी कार्रवाई में जुटी थी। खबर लिखे जाने तक मिल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
तिलहर के मुहल्ला निजामगंज निवासी संतोष गुप्ता का नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गुनगुन राइस मिल है। शनिवार देर शाम लखनऊ से आई विजलेंस टीम ने राइस मिल में बिजली चोरी की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मिल में बड़े स्तर पर बिजली चोरी होते मिली। मीटर में चिप लगाकर बिजली चोरी होते हुए मिली है। छापामारी के दौरान लेसा के अधिशासी अभियंता राधेश्याम, डीपी यादव व जेई वीके चौहान, तिलहर के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, एसडीओ मनीष चौबे मौजूद रहे। एसडीओ मनीष चौबे ने बताया कि राइस मिल में चिप से चोरी होते हुए मिली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2017 Jagran Prakashan

0 टिप्पणियाँ