पुलिस ने स्कार्पियो कार का पीछा कर 2.5 कुंतल गोमांस बरामद किया।


 .....गौ मांस तस्करों ने पुलिस पर किया प्राणघातक हमला।
 ......गौ तस्करों की फायरिंग में कटरा पुलिस बाल-बाल बची।
शहजहाँपुर//मीरानपुर कटरा
बीती रात कटरा थाने के दरोगा राजकुमार कटरा खैरपुर चौराहे पर रोड गस्त कर रहे थे। हमराही पुलिसकर्मियों के साथ दरोगा राजकुमार ने मुखबिर की सूचना पर तिलहर जैतीपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी रात्रि 2:00 बजे के करीब जलालाबाद की ओर से आ रही सफेद स्कार्पियो कार को पुलिस ने रोकने के लिए संकेत किया तो चालक ने  कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो गौ मांस तस्कर दो व्यक्ति कार से नीचे उतर कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे और अंधेरे का फायदा उठाकर पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग करते हुए गोमांस तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कार छोड़कर भागे गोमांस तस्करों का काफी दूर तक पीछा किया वह जंगल में खोजबीन की परंतु गोमांस तस्कर पुलिस के हत्थे नही चढ़े। पुलिस ने गोमांस तस्करों के कब्जे से बरामद सफेद रंग की स्कार्पियो कार की तलाशी ली उसमें ढाई कुंटल गोमांस बरामद कर लिया।
                             पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर गौमांस का पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश गंगवार द्वारा चिकित्सीय परीक्षण कराया पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश गंगवार द्वारा गौ मांस का नमूना लेकर जांच हेतु आगरा प्रयोगशाला भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने बरामद गौमांस को मिट्टी में दफन करवा दिया है। और फरार गोमांस तस्करों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने व प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी करने आदि गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ