दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
लखीमपुर खीरी।। जनपद की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैया विलियम और बरगदिया में एक गन्ने के खेत में चल रही शराब की फैक्ट्री पर मोहम्मदी के आबकारी अधिकारी बानी विनायक मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ फैक्ट्री में छापा मारा जिसमे 300 लीटर शराब के साथ 22 ड्रम पाँच पतीला और 12 भट्टी वरामद की। आबकारी दल बल को देखकर मौके से अभियुक्त गण फरार होने में सफल हो गए। बातचीत में आबकारी इस्पेक्टर बानी विनायक मिश्रा ने बताया कि मुखबर की सूचना पर ये कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।

0 टिप्पणियाँ