मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रमिकों को वापस प्रदेश बुलाना सराहनीय – पवन सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रमिकों को वापस प्रदेश बुलाना सराहनीय - पवन सिंह

शाहजहांपुर/खुदागंज:- जानकारी के अनुसार जैसा की आप सभी को पता है कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोनावायरस जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ने का कार्य कर रही है ऐसे में दुनिया के कई देशों में लाख डाउन लगाया जा चुका है भारत में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार प्रथम चरण के लॉक डाउन के पश्चात द्वितीय चरण का लॉक डाउन प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से बाहर अन्य प्रदेशों में कार्य हेतु जाने वाले श्रमिक लॉक डाउन लग जाने के कारण वही फस चुके हैं। जिस को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उनको वापस बुलाने का सराहनीय फैसला लिया गया जिसकी सराहना करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा है कि वास्तव में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने लॉक डाउन के दौरान जो फैसला लिया है वह सराहनीय है इससे ना जाने कितने परिवारों के सदस्य जो बाहर कार्य करने हेतु गए थे उन परिवारों को एक प्रकार से एक बड़ी राहत मिलेगी लंबे समय से बहुत से परिवारों के सदस्य अपने परिवार से दूर थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सराहनीय फैसले के चलते वह अपने परिवार से मिल सकेंगे। इसी के साथ सभी की स्क्रीनिंग होने के साथ-साथ उनको और उनके परिवार के बेहतर भविष्य के लिए क्वॉरेंटाइन में भी रखने का फैसला यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा लिया गया है जो कि वास्तव में काबिले तारीफ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ