लाँकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष ने नगर मे किया पैदल मार्च।

शाहजहांपुर: मीरानपुर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लगातार बढ़ रही संख्या एक ओर जहां चिंता का विषय बनी हुई है वहीं दूसरी ओर लाँकडाउन को सफल बनाने में लगे कोरोना योद्धा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार शाम थानाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया ने पुलिस फोर्स लेकर कस्बे मे पैदल मार्च किया। पैदल मार्च कटरा मेन चौराहे से शुरू होकर मेन बाजार मोहल्ला इस्लामनगर मोहल्ला कायस्थान से सब्जी मंडी होते हुए नेशनल हाईवे रोड से पुनः चौराहे पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया ने बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगाई। लाँकडाउन के नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
           थाना अध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया ने बताया की सरकार द्वारा बनाये गये लॉक डाउन के नियमों का पालन करे।लाँकडाउन में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखें।अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें। मास्क का प्रयोग करें ।व दिन में कई बार साबुन से हाथ धोकर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें व अपने घरों पर ही रहे। इस दौरान एस आई विनोद कुमार एसआई हिमांशु शुक्ला एस आई संजीव कुमार के साथ थाना स्टाफ मौजूद रहा।

शाहजहांपुर//मीरानपुर कटरा से अनुराग की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ