पूड़ी-सब्जी खा खा कर परेशान हो गए, रोटी-दूध की भी व्यवस्था कीजिए

अलवर।। दरअसल लॉक डाउन से पूर्व थानागाजी कस्बे में एमपी के कुछ परिवार अस्थाई रह कर रेडी पटरी पर अपनी दुकान लगाकर दो वक्त की रोटी का धंधा कर रहे थे लेकिन लॉक डाउन के कारण ये परिवार कस्बे में ही रह गए।हालांकि प्रशासन ने उन्हें खाने की व्यवस्था कर रखी है लेकिन आज वे एमपी के लिए रवाना होने लगे।सूचना पर थानाप्रभारी सज्जन कुमार और तहसीलदार भीमसेन सैनी पहुंचे और लॉक डाउन में जाने की वजह जानी।
उन्होंने कहा कि माना प्रशासन ने दो समय की रोटी की व्यवस्था की हुई है लेकिन दोनों वक्त पूड़ी और सब्जी खाने से उनकी पाचन प्रक्रिया गड़बड़ा गई है।उन्हें ड्राई राशन और उनके बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी की जानी ही चाहिए ।थानेदार सज्जन सिंह ने ड्राई राशन और दूध की व्यवस्था कराई और तहसीलदार भीमसेन सैनी ने श्रमिकों को दी जा रही पच्चीस सौ रुपए की राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ