ब्लाक प्रमुख बिथरी चैनपुर पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार


एक अदद देसी तमंचा मय कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद ।
शहजहाँपुर// मीरानपुर कटरा
न्यूजवाणी से अनुराग अग्रवाल
          कटरा पुलिस ने जनपद बरेली के भुता थाना क्षेत्र से वाँछित व सन्   2019 में ब्लॉक प्रमुख बिथरी चैनपुर पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कटरा की पुलिस टीम ने अभियुक्त ओमपाल पुत्र नन्हेलाल निवासी नौगमा हरसा पट्टी थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली को दिनांक 11/10 को हुलासनगरा रेलवे फाटक क्रॉसिंग से समय करीब 14:45 पर गिरफ्तार कर लिया। ओमपाल के पास से एक अदद देसी नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
 थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया की पूछताछ में ओमपाल ने बताया कि बिथरी चैनपुर के ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह से उसकी रंजिश चल रही है जिसमें 2 दिन पहले कहासुनी हो गई थी इस कारण उसने ब्लॉक प्रमुख को गुस्से में धमकी दे दी थी बचने के लिए बिथरी चैनपुर से अपनी ससुराल ग्राम बरी थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर जा रहा था ।अवैध तमंचा व कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे।
           थाना भुता से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ ओमपाल पंडित एक शातिर वांछित अपराधी है जो छूटते ही सीधे गोली चलाता है। इसके द्वारा वर्ष 2019 में ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें ब्लाक प्रमुख घायल भी हुए थे। इसके अलावा भी इसके अन्य अपराधिक इतिहास है ।पुलिस ने ओमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
            गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक कटरा हरपाल सिंह बालियान उपनिरीक्षक  विनोद कुमार कांस्टेबल दिनेश कुमार राहुल कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ