MX Player पर मोस्ट पॉपुलर Web Series भौकाल का दूसरा पार्ट Live हो चुका है. Bhaukaal Season 2 का यह भाग पहले भाग से कहीं ज़्यादा दमदार है. इस सीरीज़ में दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच और मनोरंजन मसाला डाला गया है. एमएक्स प्लेयर की ये मोस्ट पॉपुलर वेबसीरीज ‘भौकाल’ अपने पहले भाग से कहीं ज़्यादा देर तक आपको बांधें रखेगी.
दर्शकों को काफी लम्बे समय से MX Player की इस वेब सीरीज़ के दूसरे भाग का रिलीज़ होने का इंतज़ार था. इस सीज़न में मुजफ्फरनगर के डॉन शौकीन से कहीं ज़्यादा खूं’खार दिखाए गए हैं टेड़े भाई, चलिए जान लेते हैं इसकी पूरी कहानी को संक्षेप में.
MX Player वेब सीरीज भौकाल 2 समीक्षा (रिव्यु)
वेब सीरीज Bhaukaal 2 की ये कहानी एक आईपीएस अफसर नवीन सिकेरा के आसपास घूमती है. नवीन सिकेरा को उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रांसफर करके मुजफ्फरनगर भेजती है. नवीन सिकेरा के कन्धों पर मुजफ्फरनगर का अ’पराध ख़तम करने की ज़िम्मेदारी है, लेकिन यहाँ के कुख्यात गैं’गस्टर टेढ़ा भाई नवीन को काफी छकाते हैं.
Bhaukaal season 2 on
दरअसल भौकाल2 वास्तविक जीवन की घ’टनाओं पर आधारित कहानी है, जिसका निर्माण हरमन बावेजा, विक्की बाहरी और राहुल प्रकाश द्वारा किया गया है.
भौकाल-2 वेब सीरीज़ एक आईपीएस अधिकारी नवनीत सेकेरा के जीवन से जुडी वास्तविक घ’टनाओं पर आधारित है
आईपीएस अधिकारी नवनीत सेकेरा जिन्होंने यूपी के कई गैं’गस्टर और माफिया का सफाया किया, मुजफ्फरनगर, जहाँ कसी भी पुलिस अधिकारी को कुछ नहीं समझा जाता था वहीँ नवीन एक सुपर कॉप के तौर पर उभरे हैं.
भौकाल के दूसरे सीजन की बात करें तो जब अपरा’धियों और पुलिस पर नियंत्रण कायम रखने की बात आती है तो स्टोरी में आपको जमकर गैं’ग वॉ’र, नरसं’हार, अपहर’ण, लू’ट और गो’लियां देखने को मिलती हैं.
Bhaukaal Season 2 Hindi
वहीं एक्टर मोहित रैना भी सीरिज में गो’लियां की बरसात करते नजर आ रहे है. भौकाल के पहले सीजन के मुकाबले ‘भौकाल 2’ में हमें और भी ज्यादा खून’खरा’बे और नरसं’हार देखने को मिल रहा है.
भौकाल 2: फिर मचेगा भौकाल
भौकाल का पहला भाग यहां ख’त्म हुआ था वहीं से ‘भौकाल’ का सीजन 2 शुरू होता है. शौ’किन की ह’त्या के बाद उसकी गर्लफ्रेंड नाज़नीन (बिदिता बाग) और सांसद असलम राणा (स्वर्गीय मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल) शहर की दूसरी गैं’ग से मिलते है.
Bhaukaal pitu and chintu
वह टेड़े भाइयों-पिंटू (प्रदीप नगर) और चिंटू (सिद्धांत कपूर) के साथ हाथ मिलाते है. इस दौरान दिखाया जाता है कि कैसे पुलिस शहर में हो रहे अपरा’ध पर इंवेस्टिगेशन करे हुए भी अपने हाथ बंधे हुए महसूस करती है. सीरिज में दिखाया जाता है कि पुलिस सिस्टम के आगे लाचा’र हो गई है.
क्यों देखें भौकाल का सीजन 2
ऐसी दर्शक जो डार्क साइड स्टोरी देखने का शौक रखते है, उनके लिए यह वेब सीरीज काफी इंट्रस्टिंग हो सकती है. एक वक्त ये सीरिज काफी तेजी से आगे बढ़ती नजर आती है लेकिन कुछ जगह उतनी ही धीमी पड़ती भी दिखाई देती है.
अगर आपने मोहित रैना के एक्शन से भरपूर ‘भौकाल’ का पहला सीजन देखा है और यह आपको पसंद आया है तो आपको इस वेब सीरिज का दूसरा सीजन भी देखना ही चाहिए.
अगर आपने भौकाल का पहला सीजन भी नहीं देखा है तो आप इसे MX Player पर फ्री में देख सकते है, यहां आपको दोनों ही सीजन फ्री में मिल जाएंगे.

0 टिप्पणियाँ