इस लड़की ने अकेले 15 महीने में घूमें 196 देश, बनाया रिकॉर्ड



नई दिल्ली। जब से फिल्म क्वीन में कंगना रनौत के किरदार को अकेले विदेश घूमने जाते हुए दर्शाया गया है, तब से ही इस बात को बढ़ावा दिया जा रहा है कि लड़कियां इंडिपेंडेंट हैं और जब चाहे जहां चाहे घूम सकती हैं। हाल ही एक लड़की ने केवल एक दो नहीं बल्कि अकेले पूरे 196 देश घूमकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इस वर्ल्ड टूर को पूरा करने के लिए उसे 15 महीने का समय लगा और इसमें 1.32 करोड़ रुपए खर्च हुए। 27 वर्षीय कैसी डि पिकोल गर्व से कहती हैं कि मैं दुनिया घूमी है।

सफर के दौरान कैसी जिन भी होटल्स में रुकीं, उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली। कुछ इको-फ्रेंडली होटल्स ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसेटर घोषित करने की भी बात कही है। कैसे की योजना है कि वे पुस्तक लिखेंगी और अपने अनुभव टूरिज्म की पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ बांटेंगी।

कैसी ने जुलाई 2015 से अपना सफर शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने 180 देशों के लिए हवाई टिकट बुक की, उन्हें 254 फ्लाइट्स पकडऩी पड़ी, हालांकि उन्होंने 45 दिन में दुनिया घूमने की ठानी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस पूरे सफर में कैसी के 1.32 करोड़ रुपए खर्च हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ