नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय टीम को मिली इस सफलता पर मोदी अपने ट्वीट में कहा, "हमें हमारी हॉकी टीम पर गर्व है। एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई।"
भारतीय टीम ने रविवार को देशवासियों को दिवाली का शानदार तोहफा देते हुए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 3-2 से हराया। भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। पाकिस्तान भी दो मौकों पर चैम्पियन रहा है।

0 टिप्पणियाँ