भागलपुरः दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 15 अपराधी गिरफ्तार किए



भागलपुर। झारखंड के एक व्यवसायी के अपहरण मामले में सबौर और जीरोमाइल पुलिस ने मिलकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में लूट की योजना बना रहे 13 आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।
व्यवसायी को अपहरण मुक्त कराया, 3 आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि साहेबगंज के व्यवसायी वासु कुमार का अपहरण पांच अपराधियों ने सबौर थाना क्षेत्र से कर लिया। अपराधियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस नाटकीय अंदाज से व्यवसायी का परिजन बनकर अपराधियों तक पहुंची और मौके से तीन अपरहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अपहृत व्यवसायी को भी अपराधियों के चुंगल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की छापेमारी में दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
लूट की योजना बनाते 13 आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरे मामले में नाथनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाथनगर के दियारा इलाकों से लूट की योजना बना रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में दो देसी कट्टा, 46 कारतूस समेत कई मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनतेरस को लेकर दियारा क्षेत्र में कई अपराधी एकजुट होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। गिरफ्तार सभी आरोपी लूट, हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ