भूकंप से फिर थर्राया इटली, मीलों दूर तक कांपी धरती



रोम ।
इटली में नॉर्सिया के पास शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि अगस्त में इसी इलाके के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए और उनमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई।
अभी आए भूकंप का केंद्र पेरुजीया शहर के दक्षिण उत्तर में था। राजधानी रोम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जो यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ