मुंबई। दिवाली के मौके पर रविवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में भीषण आग लग गई। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं लेकिन आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका। साकीनाका में भीषण आग में करीब 25 से 30 झोपड़े जलकर खाक हो गए हैं।
रात करीब दो बजे लगी साकीनाका में भीषण आग
सूत्रों से जो खबरें मिली हैं उसके मुताबिक साकीनाका में भीषण आग रात डेढ़ बजे से 2 बजे के बीच लगी। जानकारी के मुताबिक जब ज्यादातर लोग सो रहे थे, उसी दौरान एक झोपड़े में आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते बाकी झोपड़ों तक फैलने लगी।
दमकल की 14 गाडि़यां मौके पर
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई लेकिन सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
दक्षिण मुंबई की इमारत में भी लगी आग
बीती रात दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में भी एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। ये आग त्रिभुवन दास रोड पर स्थित मेहता मेन्शन कमर्शियल बिल्डिंग में लगी थी। ये बिल्डिंग ड्रीमलैंड थिएटर के पास है। आग सबसे पहले बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी, जो बाद में तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। इमारत को समय पर खाली करा लिया गया था, जिसके चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

0 टिप्पणियाँ