दीवाली के मौके पर मुम्बई की एक इमारत में लगी भीषण आग



मुम्बई: दीवाली की शाम दक्षिणी मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में ‘मेहता मेंशन’ नाम की 3 मंजिला व्यावसायिक इमारत में भयानक आग लग गई. रात करीब साढ़े आठ बजे लगी इस आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों को करीब 6 घंटे लग गए, रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका.
बताया जा रहा है कि इमारत की पहली मंजिल पर शार्ट सर्किट से लगी आग धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई. आग लगने की वजह से इमारत में रखा एक गैस सिलिंडर भी फट गया. लकड़ी से बनी हुई मेहता मेंशन की ये इमारत करीब 80 साल पुरानी है, इसलिए यहां पर लगी आग को काबू पाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इमारत में आग लगने के बाद आस-पास की बाकी इमारतों को खाली करा दिया गया था. गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ