नई दिल्ली: दीपावली के मौके पर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 36 घंटों के दौरान दिल्ली की हवा में PM 10 की संख्या 4 सौ को भी पार कर गई। प्रदुषण के कारण लोगों का सांस लेना भी दुर्भर हो गया है। सांस के रोगियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर शादीपुर इलाके में दर्ज किया गया जहां हवा में PM 2.5 की मात्रा 471 दर्ज की गई, जबकि इसका लेवल ज़ीरो से 50 के बीच सबसे सही माना जाता है। देश के दूसरे हिस्सों में भी पटाखों का असर देखा गया है और दिल्ली से अलग दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। ठंड की दस्तक और गाड़ियों, फैक्टरियों के धुएं की वजह से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली, यूपी हरियाणा में स्मॉग और कोहरे के बादल देखे जा सकते हैं। 10 सबसे प्रदूषित जगहों में 8 दिल्ली-NCR के इलाके हैं। यही हाल कानपुर और लखनऊ में भी है। देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। दिवाली की रात कम ट्रैफ़िक के बावजूद बढ़ा प्रदूषण है।

0 टिप्पणियाँ