पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, BSF ने दिया कड़ा जवाब




जम्मू (पीटीआई)। पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे गए जिसका बीएसएफ ने कड़ा जवाब दिया।
बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र पारिक ने बताया, "जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में रात 8 बजे बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएस पुरा सेक्टर में दो स्थानों पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। उन्होंने सुचेतगढ़ इलाके में मोर्टार भी दागे।" उन्होंने कहा कि बीएसएफ पाकिस्तानी गोलीबारी का का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
जम्मू, सांबा, और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर की गोलाबारी के बाद सुबह आठ बजे से शांति थी। पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार रात जम्मू क्षेत्र के सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघषर्विराम का उल्लंघन किया। पारिक ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से आर एस पुरा सेक्टर में रात के नौ बजकर 15 मिनट से गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के तीन बजे तक रुक-रुककर होती रही। पाक रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार बम दागे, हालांकि ये गोलीबारी बहुत प्रभावी नहीं थी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ