फिल्म रईस को रिलीज़ कराने के लिए फरहान अख्तर ने सेना के राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देने से साफ इंकार कर दिया है। फरहान का कहना है कि रईस के लिए पांच करोड़ रुपये देने का तो कोई सवाल ही नहीं है। बता दें कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इस फिल्म के रिलीज़ के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।
आपको बता दें कि इस फिल्म पर भी विवाद 'ऐ दिल है मुश्किल' की तरह पाकिस्तानी कलाकार के कारण शुरू हुआ। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान है। यही कारण है कि फिल्म पर विवाद हो रहा है।
आपको बता दें कि ये फिल्म 26 जनवरी 2016 को रिलीज़ होनी है। इस फिल्म के प्रॉड्यूसर फरहान अख्तर हैं।

0 टिप्पणियाँ