बेंगलुरु। दिग्गज भारतीय शूटर हिना सिद्धू ने दिसंबर में ईरान में होने वाले एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनने के नियम की कारण से ऐसा किया है।
हिना का कहा कि, टूरिस्ट अथवा विदेशी मेहमानों को हिजाब पहनने के लिए जबर्दस्ती करना खेल भावना के विरुद्ध है। मुझे यह पसंद नहीं इसलिए मैंने अपना नाम वापस ले लिया। और कहा आप अपने धर्म का पालन कीजिए, मुझे मेरा धर्म मानने दीजिए। अगर आप अपनी धार्मिक मान्यताओं को मुझे मानने के लिए विवश करेंगे तो मैं इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लूंगी।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना ने ईरान में होने वाली किसी प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लिया है। वह पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। करीब दो साल पहले भी हीना ने इसी कारण से ईरान न जाने का फैसला किया था।

0 टिप्पणियाँ