एक बच्ची ने लिया दो बार जन्म!

टेक्सस में एक बच्ची ने चमत्कारिक तरीके से दो बार जन्म लिया है। टेक्सस की रहने वाली एक महिला के 23वें सप्ताह के गर्भ से बच्ची को निकाला गया और सर्जरी के बाद उसे वापस मां के गर्भ में डाल दिया गया। मां की कोख से निकाले जाने के बाद 20 मिनट तक उसकी सर्जरी की गई।

इस दौरान उसकी धड़कन लगभग बंद हो गई थी। सर्जरी के बाद उसे गर्भाशय में डालने के बाद फिर से सिल दिया गया और तीन महीने बाद फिर से उस बच्ची ने जन्म लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ