जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे तनाव को तत्काल खत्म करने का आह्वान किया, ताकि सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को मुसीबत से राहत मिल सके.
राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित एकीकृत मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महबूबा नेसीमापार से हुई गोलाबारी में हुई आम नागरिकों की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की और तनाव में तत्काल कमी लाने के लिए कहा.
'आम लोगों की सहूलियत के लिए तुरंत निकालें उपाय'
मुख्यमंत्री ने साथ ही पाकिस्तानी शहर क्वेटा में मंगलवार को एक पुलिस प्रशिक्षण अकादमी पर हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की, जिसमें कई पुलिस कैडेटों की मौत हो गई. महबूबा ने कहा, 'सीमापार से हो रही गोलाबारी और राज्य में हिंसा के बढ़ने से पिछले कई महीनों से मुसीबतों का सामना कर रहे आम लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए उपाय और रास्तों की तत्काल खोज की जानी चाहिए.
'

0 टिप्पणियाँ