जबलपुर. भाई के डर से भयभीत बहन ने शनिवार शाम 4 बजे भाई के सामने ही धुआंधार से छलांग लगा दी। देखते ही देखते बहन तेज लहरों में गुम हो गई।
भेड़ाघाट थाना प्रभारी एमडी नागोतिया ने बताया कि शक्तिनगर गुप्तेश्वर निवासी 22 वर्षीय सुष्मिता सोनी पर उसके घर वाले शक करते हैं। उसके आने-जाने पर नजर रखा करते थे। शनिवार दोपहर 2.30 बजे वह घर से निकली तो उसके भाई कमलेश ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवती ने अपने भाई को पीछा करते हुए देख लिया। वह धुआंधार पहुंची। पीछे-पीछे उसका भाई भी आ रहा था। भाई के डर से भयभीत सुष्मिता ने धुआंधार से छलांग लगा दी। बहन को धुआंधार से कूदता देख भाई ने आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक बहन धुआंधार से कूद चुकी थी। धुआंधार में मौजूद गोताखोरों ने काफी देर तक युवती की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

0 टिप्पणियाँ