भारतीय सैनिकों को किये गए कोहली के इस ट्वीट ने जीत लिए करोड़ों दिल



नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कोहली ने दिवाली के पर्व पर भी घर से दूर रहकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति हमदर्दी जताई।

विराट कोहली ने भारतीय सैनिकों को दीवाली की दी शुभकामनाएं

कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा कि मै विराट कोहली, इस दिवाली पर अपने जवानों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ करें। कोहली ने कहा कि मुझे पता है कि परिवार से दूर रहने का क्या मतलब होता है। आप जिस तरह देश की रक्षा कर रहे हैं वह सराहनीय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ