मेले तो बहुत देखे होंगे आपने। पर ये ऐसा मेला है जिस् देख कर चौंक जाएंगे आप। जी हां। ये है सांपों का मेला। नाग, कोबरा जैसे जहरीले सांपों का। इस मेले में सांपों के बीच नहीं बल्कि संपेरों के बीच मुकाबला होता है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के सुलानिग्राम में लगने वाले इस मेले में जैसे-जैसे संपेरे अपने पिटारों से सांपों को निकालते हैं वैसे-वैसे भीड़ में रोमांच बढ़ता जाता है। सांपों का ये मेला अनोखा इसलिए भी है क्योंकि ये जितना रोमांचक है उतना ही खतरनाक भी होता है।
मेले में सांप के साथ इस खतरनाक खेल में तकरीबन 20 संपेरे शामिल होते हैं और हर किसी के पास एक से एक खतरनाक सांप होते हैं। ये सांप इतने खतरनाक और जहरीले होते हैं कि इनके काटने के बाद इंसान का बचना मुश्किल होता है। यह मेला पिछले करीब 100 साल से लग रहा है।
सपेरों के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले मेले में एक खास दिन सांपों को एक तालाब में स्नान कराया जाता है और मां मनसा मंदिर में पूजा होती है और फिर शुरू होता है इन खतरनाक सांपों के साथ जानलेवा खेल। इस मुकाबले में खुद को सबसे बेहतर साबित करने के लिए सपेरे सांप को अपने मुंह में भी डालने से नहीं हिचकते।

0 टिप्पणियाँ